भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। आमलोगों के खानपान में आलू और प्याज का स्थान काफी महत्व रखता है। लेकिन खपत के अनुसार दोनों सब्जियों का उत्पादन बिहार के अन्य जिले की तुलना में कम है। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार भागलपुर जिले में 1.57 हजार हेक्टेयर में प्याज तो 10.02 हजार हेक्टेयर में आलू की खेती होती है। वहीं उत्पादन की बात करें तो भागलपुर में प्याज का उत्पादन 35.48 हजार टन और आलू 270.61 हजार टन है। जबकि पटना जिला में 29.91 हजार हेक्टेयर में 807.60 हजार टन आलू की पैदावार होती है। वहीं प्याज उत्पादन में नालंदा जिला अग्रणी है। यहां पर 8.21 हजार हेक्टेयर में 246.45 हजार टन प्याज होता है। ऐसे में दोनों फसलों के उत्पादन में अभी भागलपुर को काफी आगे जाना है। वहीं फूलगोभी उत्पादन की बात करें तो वैशाली जिला इसमें अग्रणी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.