अमरोहा, अप्रैल 3 -- अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक मंच ने किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। रबी सीजन की फसलों में विशेषकर गेहूं, सरसों की एमएसपी पर खरीद करने की मांग की। हरियाण सरकार द्वारा गेहूं खरीद प्रकिया को जटिल बना दिए जाने की बात कही। कहा कि इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस तरीके के नियम किसानों को परेशान एवं प्रताडि़त के लिए बनाए जा रहे हैं, जिन्हे तुरंत वापस लिया जाए। कहा कि आलू के दाम गिरने की वजह से किसानों की लागत भी पूरी नहीं हो रही है। ऐसे हालात में आलू किसानों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार को स्पेशल राहत पैकेज देना चाहिए। उचित दामों पर आलू की खरीद की जाए। किसान आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग भी की। इस दौरान संगठन जिलाध्यक्ष किशनपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.