आलू पर मंदी की मार, जिले के कोल्ड स्टोरों से निकला मात्र 15 फीसदी आलू
बुलंदशहर, अगस्त 18 -- बुलंदशहर। जिले के आलू उत्पादक किसान इस समय भीषण आर्थिक मंदी और दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं। बाजार में आलू के दाम पूरी तरह धराशायी होने के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि मंडियों में आलू मात्र पांच से सात रुपये प्रति किलो बिक रहा है। दामों में आई इस भारी गिरावट के चलते किसान कोल्ड स्टोरेज से अपना आलू निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, जिसके कारण अब तक जिले के 60 कोल्ड स्टोरों से मात्र 15 प्रतिशत आलू की ही निकासी हो सकी है। 85 फीसदी आलू अभी भी कोल्ड स्टोरों में डंप पड़ा हुआ है। किसान भी आलू के महंगा होने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उनकी लागत निकल सके। आलू कारोबारी गिरिराज सिंह बताते हैं कि इस समय मंडी में आलू का कट्टा 400 से लेकर 700 रूपये तक का है। बाजारों में यही आलू पांच रुपये किल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.