फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 21 -- कायमगंज, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र की पंचायत मोहल्ला जवाहरगंज स्थित कार्यालय में मंजेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। पंचायत में किसानों ने महंगाई, खाद की बढ़ती कीमतों, महंगे डीजल और फसलों के उचित मूल्य न मिलने पर नाराजगी जताई। किसानों ने आलू पर मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग भी उठाई। पंचायत में बिजली व्यवस्था को लेकर भी रोष व्यक्त किया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि कस्बे में बिजली कटौती का कोई निर्धारित समय नहीं है। गलत बिलिंग और कनेक्शन देने के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाया गया। इस दौरान किसान नेता मुन्नालाल सक्सेना, विनीत कुमार, प्रताप सिंह , महिपाल सिंह, गोपाल तिवारी, रामवीर, रामलाल गुप्ता, हेतराम और विपिन समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाकियू ने मुरादाबाद में एम...