आलू दे गया दगा, 22 लाख का घाटा, व्यापारी ने की खुदखुशी
हाथरस, जून 20 -- हाथरस/सहपऊ। कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला रमजू में आलू के कारोबार में करीब 22 लाख के घाटे से परेशान व्यापारी ने शुक्रवार की रात गांव के बाहर नलकूप के निकट पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने गांव के लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव नगला रमजू निवासी विष्णु 32 पुत्र मूलचंद उर्फ मूली के परिवार के पास करीब 16 बीघा कृषि भूमि है। इस वर्ष उसने अपने खेतों में आलू की खेती करने के साथ-साथ आलू का कारोबाद भी शुरू किया था। बताया जा रहा कि उसने किसानों से 500 से 600 रुपये प्रति पैकेट की दर से करीब 2500 से 3000 पैकेट आलू खरीदे थे। बाजार में आलू के दाम गिर जाने से उसे करीब 20 से 22 लाख रुपये के नुकसान की आशंका थी। परिजनों के अनुसार जिन किसानों से उसने उधार पर आलू ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.