आलू छोड़ें, इस बार व्रत में बनाकर खाएं कच्चे केले के कुरकुरे पकौड़े!
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- व्रत में हर दिन कुछ नया और स्वादिष्ट खाने का मन करता है, लेकिन ऑप्शंस गिने-चुने ही रह जाते हैं। अगर साबूदाना, आलू और फल खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो इस बार कच्चे केले से कुछ कुरकुरा बनाकर देखें। कच्चे केले के पकौड़े स्वाद में इतने अच्छे लगते हैं कि इन्हें देखकर घरवालों को भी अंदाजा नहीं होगा कि ये व्रत वाला खाना है। बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम ये पकौड़े शाम की भूख के लिए भी बढ़िया रहेंगे। इन्हें बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और घर में आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों से ही तैयार किया जा सकता है। बस व्रत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का ध्यान रखें और फिर गरमागरम पकौड़ों का मजा लें।कच्चे केले के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री 2 कच्चे केले 1 कप कुट्टू का आटा 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई आधा छोटा चम्मच जीरा आधा छोटा चम्मच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.