आलू-गोभी की सब्जी खाकर परिवार के चार लोग बीमार
बागपत, मई 27 -- बागपत। चांदीनगर क्षेत्र के लहचौड़ा गांव में फूड प्वाइजनिंग के कारण एक परिवार के चार सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को पेट दर्द, उल्टी और तेज बुखार की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सभी ने मंगलवार शाम आलू-गोभी की सब्जी खाई थी। लहचौड़ा गांव में यासीन परिवार के साथ रहता है। मंगलवार देर शाम परिवार की नगमा, समीना, ताशीना और सोनू ने रात में आलू-गोभी की सब्जी से खाना खाया। सुबह अचानक सभी को पेट में दर्द, उल्टी और तेज बुखार की शिकायत हुई। परिजन तुरंत उन्हें नजदीक के अस्पताल में ले गए, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल चारों की हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं, फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आने के बाद खाद्य विभाग की टीम भी सक्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.