हाथरस, मार्च 20 -- हाथरस। जिले में हर साल आलू की खुदाई फरवरी महीने के मध्य में शुरू हो जाती है। जिससे किसान मार्च माह में 15 तरीख तक निवृत हो जाते हैं। आलू खुदाई से निपटते ही किसान मक्का और बाजरा बुवाई की तैयारी में जुट गये हैं। किसी ने अपने खेत में पलेवा कर दिया है तो कुछ किसान अपने खेत में मक्का बो कर फ्री हो गये हैं। पिछले कुछ सालों में जनपद के किसानों का रुझान लगातार मक्का की फसल की तरफ बढ़ा है। चार साल पहले 2022 में मक्का की फसल का जो रकबा 5411 हेक्टेयर था वहीं 2025 में बढ़कर 20247 हेक्टेयर तक हो गया। जिले में मक्का की सबसे ज्यादा बुवाई जायद सीजन में होती है। मक्का की फसल का इस बार जिले में रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। पिछले साल की अपेक्षा मक्का इस बार करीब तीन गुना अधिक क्षेत्रफल में की गई थी।खरीफ के सीजन में जिले के किसान प्रमुख रूप से ...