आलू के भाव धड़ाम, किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल
शामली, अक्टूबर 2 -- जलालाबाद। आलू के भावों में आई भारी गिरावट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आलू स्टोरों में लंबे समय से भंडारित आलू के अपेक्षित दाम नहीं मिलने के कारण किसान परेशान हैं। मंडियों में वर्तमान में आलू करीब 500 से 800 रुपये प्रति कुंतल के भाव में बिक रहा है। किसानों का कहना है कि इतने कम भाव में आलू बेचने पर उत्पादन, खुदाई, भंडारण और ढुलाई की लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। आलू के भावों में आई मंदी का असर उन किसानों पर अधिक दिखाई दे रहा है, जिन्होंने बेहतर भाव मिलने की उम्मीद में अपनी उपज को कोल्ड स्टोरों में रखा था। अब नया सीजन नजदीक आने के साथ किसान स्टोर खाली करने को मजबूर हैं। कम दाम मिलने के बावजूद बड़ी संख्या में किसान आलू की अगली फसल की तैयारी में जुट गए हैं। किसानो का कहना है कि भंडारन का किराया 200 से अधिक है ऐसे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.