लखनऊ, जनवरी 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सरकार ने प्रदेश के आलु उत्पादक क्षेत्रों व मंडलों में आलू के भंडारण को बेहतर बनाने के लिए मुख्यालय स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे आवंटित मंडलों का भौतिक निरीक्षण करें और फसल की पूर्व आवक से पहले विपणन एवं भंडारण की समस्त कमियों को दूर करें। इस संबंध में शुक्रवार को उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आलू की आगामी उपज के सुचारू प्रबंधन, भंडारण और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में वर्तमान मौसम के अनुकूल होने के कारण पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर उत्पादन की संभावना व्यक्त की गई है, जिसके दृष्टिगत मंत्री ने अधिकारियों को पूर्व-नियोजित और सुदृढ़ तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.