कन्नौज, अप्रैल 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को पूरी तरह बर्बाद करके रख दिया है। क्षेत्र के किसानों ने कहा कि पहले आलू की मंदी और अब ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को चौपट कर दिया है। बैजूरामपुर के किसान ईश्वरदयाल राठौर, सराफान मोहल्ला के किसान गौरव पांडेय, गोसाइनपुर के किसान रामप्रकाश ने बताया कि आलू की मंदी से ऊबर नहीं पाए थे, तब तक इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी गेहूं की फसल को पूरी तरह चौपट कर दिया है। किसानों का कहना था कि सरकार को चाहिए कि इस दैवीय आपदा से किसान को बचाने के लिए उसे समय रहते मुआवजा दिलाया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.