हमीरपुर, मई 4 -- हमीरपुर, संवाददाता। मई माह शुरू होने के साथ ही सब्जियों का राजा आलू के दामों में उछाल आना शुरू हो गया है। जिसका सीधा असर हरी सब्जियों पर भी पड़ने लगा है। इसके साथ ही यमुना की रेत में होने वाली सब्जी की खेती भी तपिश के चलते समाप्त होने लगी है। जिससे हरी सब्जियों के दामों में भी उछाल आने शुरू हो चुका है। आलू की फसल समाप्त होने के बाद कोल्ड स्टोरेज में रखने का दौर शुरू हो गया है। जिसके चलते सब्जियों के राजा आलू के दाम भी बढ़ने शुरू हो गए हैं। अब तक दस रुपये प्रति किग्रा पर बिकने वाला आलू 15 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- दो सौ रुपये के पार नींबू के दाम इसका सीधा असर अन्य सब्जियों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। जिसके चलते तरोई 50 रुपये, भिंडी 50 रुपये, कटहल 60 रुपये, परवल 80 रुपये, कुंदरू 40 रुपये, हरी मटर 100 रुप...