इटावा औरैया, मार्च 23 -- आलू की फसल की कीमत कम होने के बाद आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक की इलाज के दौरान छह दिन बाद मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शांति कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय गौरव तिवारी ने 17 मार्च को अपने घर पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी। घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां लगातार इलाज चलता रहा, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका और रविवार रात उसने दम तोड़ दिया। गौरव पेशे से किराना दुकान संचालक था और परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। उसके परिवार में पत्नी कीर्ति और पांच साल का एक बेटा है। गौरव इकलौता बेटा था, जबकि उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। बेटे की मौत के बाद मां बबली और पत्नी का ...