मैनपुरी, मार्च 18 -- मैनपुरी के आलू की बदहाली का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में गूंजा। सांसद डिंपल यादव ने कृषि मंत्री को मैनपुरी और आसपास के जिलों के आलू किसानों की बदहाली की जानकारी दी और कहा कि 600 से 800 रुपये कुंतल की लागत वाले आलू के दाम 100 रुपये प्रति कुंतल भी नहीं मिल रहे। जिन किसानों को नुकसान हुआ है सरकार उन किसानों को नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दे। उन्होंने ये भी पूछा कि मैनपुरी तथा आसपास के जिलों में किसानों के लिए लहसुन और मूंगफली आधारित मंडियों और उद्योगों का विकास सरकार कब तक कराएगी। सांसद डिंपल यादव ने कृषि मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान मैनपुरी के बर्बाद हो रहे आलू किसानों की बात उठाई। कहा कि आलू किसान हों या डेयरी प्रोडक्ट, किसानों को इनके भंडारण की उचित व्यवस्था नहीं मिल पाती। मंडियों की स्थापना नहीं हो रह...