कन्नौज, अगस्त 9 -- कन्नौज, संवाददाता। बंपर आलू उत्पादन के बीच संभावित गिरावट को लेकर किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। आलू किसानों को संकटग्रस्त बिक्री से बचाने और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से वार्ता की। उन्होंने कन्नौज समेत पूरे आलू पट्टी क्षेत्र के किसानों के हित में तत्काल सरकारी हस्तक्षेप की मांग की है। राज्य मंत्री ने कृषि मंत्री के समक्ष मार्केट इंटरवेंशन स्कीम (एमआईएस) तत्काल लागू करने और आलू के लिए न्यायसंगत न्यूनतम हस्तक्षेप मूल्य (एमआईपी) घोषित करने का सुझाव दिया। उनका कहना है कि इस वर्ष प्रदेश में आलू की बंपर फसल हुई है। उत्पादन अधिक होने पर स्थानीय मंडियों में भाव गिरने की आशंका है, जिससे किसानों को लागत से कम कीमत पर आलू बेचने को मजब...