आलू के खेत में खेलते समय करंट लगने से बालिका की मौत
फिरोजाबाद, मार्च 16 -- टूंडला थाना क्षेत्र में सोमवार शाम आलू की बिनाई के दौरान खेत में खेलते समय करंट लगने से चार वर्षीय बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी के गांव रन्नौद निवासी पूरन अपने परिवार के साथ आलू की बिनाई और छटाई करने के लिए टूंडला के गांव चुल्हावली आया है। सोमवार दोपहर तीन बजे वह अपने परिवार के साथ एक किसान के खेत में आलू की बिनाई और छटाई कर रहा था। जबकि पास में ही उसकी चार वर्षीय बालिका राशि अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। उसी दौरान उसने खेत में पड़े विद्युत तार को छू लिया। करंट लगने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। ग्रामीणों ने विद्युत सब स्टेशन पर फोनकर आपूर्ति बंद कराई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.