अलीगढ़, जून 2 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जिले में कुदरत का एक अनोखा करिश्मा देखने को मिला है, जिसने कृषि विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक किसान के खेत में सामान्य से कई गुना बड़ा, करीब ढाई फीट लंबा फूट (ककड़ी-खरबूजे की प्रजाति का फल) उगा है। इस विशालकाय फल की खबर फैलते ही किसान के घर और खेत पर इसे देखने वालों का तांता लग गया है।

विशाल फूट का मामला यह अनोखा मामला धनीपुर के गांव सिरावली का है। किसान प्रमोद कुमार वर्मा ने अपने खेत में आलू के खेत में फूट की हाइब्रिड (शंकर प्रजाति) के बीज बोए थे। आम तौर पर फूट का आकार बहुत छोटा या मध्यम होता है। लेकिन जब इस पौधे में फल आना शुरू हुआ, तो उसका आकार लगातार बढ़ता चला गया। देखते ही देखते इस फल ने ढाई फीट की लंबाई पार कर ली, जिसे देखकर खुद किसान भी दंग रह गया। जिला कृषि अ...