बलिया, मार्च 5 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के वार्ड नम्बर नौ (गोंहिया टोला) निवासी महिला के ऊपर गुरुवार को नीलगाय कूद गई। इससे उसकी मौत हो गई।कस्बे के गोन्हिया टोला की निवासी 48 वर्षीय कबीला पत्नी स्व. छितेश्वर प्रजापति अपने खेत में आलू की कोड़िया कर रही थी। इसी बीच कहीं से भागती हुई नीलगाय आई और उनके ऊपर छलांग लगा दिया। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गईं। महिला के परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पर हल्का लेखपाल सतेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। महिला के परिजनों से पोस्टमार्टम के लिए आग्रह किया ताकि नियमानुसार उन्हें सरकारी सहायता दिलाई जा सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.