कन्नौज, सितम्बर 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को नगर में जिलाध्यक्ष राजीव दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री राज सिंह ने किसानों की समस्याओं और संगठन विस्तार को लेकर मार्गदर्शन दिया। विशिष्ट अतिथि प्रान्त संगठन मंत्री कमलेश और जिला प्रभारी प्रान्त मंत्री मनीष मौजूद रहे। बैठक में किसानों ने आलू की खेती से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। आलू की ढुलाई का उचित भाड़ा निर्धारित करने, उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने और क्षेत्र में आलू आधारित प्रसंस्करण उद्योग स्थापित कराने की मांग की गई। तय किया गया कि भारतीय किसान संघ के आवाहन पर 25 सितंबर को जिला कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- आलू किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन किसानों ने प्रदेश में मुख्यमं...