कन्नौज, सितम्बर 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल ने नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश के आलू किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने किसानों की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी किसान नेता अच्छे खान ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 सितंबर को सीड बिल को लेकर तैयार किए गए प्रारूप पर चर्चा और सुझाव के लिए देश के किसान नेताओं की हाई-लेवल बैठक बुलाई थी। इसमें किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल भी शामिल हुए। बैठक के दौरान उन्होंने किसान हित में अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक समाप्त होने के बाद अजय अनमोल ने केंद्रीय कृषि मंत्री को उत्तर प्रदेश के आलू किसानों की...