फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 9 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित सोमवार को यहां पहुंचे। उन्होंने किसानों की बदहाली का मुद्दा उठाया। कहा कि जनपद में आलू किसान परेशान है। मगर आलू किसानो की समस्याओं का हल नहीं निकाला जा रहा है। एक रेस्टोरेंट में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि जाति और धर्म की जो घटिया राजनीति शुरू की गयी है उससे समाज का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने विभिन्न फसलों की एमएसपी बढ़़ाये जाने की भी मांग उठायी। यह भी आरोप लगाया कि देश में विभाजनकारी और विघटनकारी शक्तियों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष देवचंद्र यादव की अगुआई में 20 से 22 मई तक जनपद में जन जागरण और 23 मई को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव ने भी विचार रखे। इस मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.