हाथरस, मार्च 17 -- हाथरस। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में अनुदानों की अनुपूरक मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि विभिन्न मदों के साथ सरकार ने मध्य-पूर्व में हो रहे युद्ध को देखते हुए आर्थिक स्थिरता फंड बनाए जाने का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि वे तो जानते थे कि यह सरकार गूंगी और बहरी है। पूरे देश में गैस के सिलेंडर के लिए लाइनें लगी हैं, सिलेंडर के दाम पांच गुना तक बढ़ गये हैं, स्थिति यह है कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में गैस पर आधारित कांच की 120 औद्योगिक इकाइयों में से 90 कारखाने बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद जनपद में मुख्तार अंसारी और पंजाब के बरनाला में भूषण कुमार नामक व्यक्तियों की मौत गैस सिलेंडर के लिए लंबे समय तक लाइन में लगने के कारण हृदय गति रुकने से हो गई। उन्होंने कहा कि अभी हाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.