आलू किसानों का आंदोलन और तेज होगा
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 16 -- फर्रुखाबाद। जनपद से आलू किसानों के हक को लेकर उठायी जा रही आवाज अब विभिन्न हिस्सों में गूंजेगी। किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल के नेतृत्व में शुरू किए गए प्रदेश व्यापी आलू आंदोलन को कई राज्यों का समर्थन मिलने लगा है। हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के किसान नेताओं ने आलू किसानों की समस्याओं और उनकी मांगों को लेकर चलाये जा रहे आंदोलन में समर्थन जुटाया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ किसान नेताओं से मुलाकात कर आलू किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गयी। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को कन्नौज कलेक्ट्रेट में आलू किसानों का प्रदर्शन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.