बेगुसराय, मार्च 12 -- मंझौल। आलू का भाव घटने व खरीदार नहीं मिलने के कारण आलू उत्पादक किसान परेशान हो रहे हैं। किसानों ने बताया कि खरीदार नहीं मिलने के कारण लाचारी उन्हें आलू को कोल्ड स्टोरेज में रखना पड़ रहा है। कोल्ड स्टोरेज में नहीं रखने पर आलू सड़ने लगता है एवं उसकी गुणवत्ता में गिरावट आ जाता है। आलू की खेती में इस वर्ष किसानों को लागत खर्च भी नहीं निकल पा रहा है। आलू की खेती घाटे का सौदा बन रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...