गंगापार, मार्च 20 -- क्षेत्र में इन दिनों आलू की खोदाई जोरों पर है। इस बार आलू की बंपर पैदावार ने जहां किसानों के चेहरे पर खुशी लाई, वहीं गिरते दामों ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। हालत यह है कि किसानों को अपनी लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। इसी बीच मौसम की बेरुखी ने किसानों की धड़कन और बढ़ा दी है। हल्की बूंदाबांदी के चलते आलू की खुदाई प्रभावित हो रही है, जिससे खेतों में तैयार फसल को नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। किसान राजेन्द्र सिंह पटेल का कहना है कि आलू के गिरते दामों से पहले ही नुकसान झेलना पड़ रहा है, ऊपर से बारिश ने परेशानी और बढ़ा दी है। जिन किसानों ने आलू की खोदाई कर खेतों में रखा है, उसे सुरक्षित रखना मुश्किल हो गया है, उन्होंने बताया। वहीं किसान अमर सिंह पटेल ने कहा कि गेहूं और सरसों की फसल भी पूरी तरह तैयार है। यदि ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.