कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- पश्चिम शरीरा। आलू की खेती में अबकी किसानों को भारी नुकसान होने जा रहा है। आलू का रेट चढ़ नहीं रहा है। इससे सीधे किसानों की कमर पर वार हुआ है। मेहनत के साथ लागत डूबने की कगार पर पहुंच चुकी है। कोल्ड स्टोर फुल हो चुके हैं। बागों में डंप आलू अब सड़ने लगा है।किसानों पर अबकी चौतरफा मार पड़ी है। हवा व बारिश की वजह से पहले सरसों प्रभावित हुई। इसके बाद अब गेहूं की फसल बर्बाद हो रही है। किसानों को आलू की खेती से बड़ी उम्मीद थी, लेकिन बंपर उत्पादन की वजह से आलू का भाव अचानक नीचे गिर गया। आलू का दाम गिरने से किसान हैरान व परेशान हैं। सबसे ज्यादा नुकसान बड़े काश्तकारों को हुआ है। किसान जब तक कुछ समझ पाता, कोल्ड स्टोर भी फुल हो गए। अब किसान बागों में आलू डंप करके आलू के भाव का चढ़ने का इंतजार कर रहा है। व्यापारी दो सौ रुपये बोरी के रेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.