आगरा, जनवरी 1 -- ताज आगरा आलू उत्पादक किसान सेवा समिति ने आलू का बाजार मूल्य बढ़ाए जाने की मांग को लेकर प्रदेश के प्रमुख सचिव उद्यान को पत्र लिखा है। प्रदेश सचिव लक्ष्मी नरायन बघेल ने कहा कि किसानों को आलू उत्पादन में लागत बहुत अधिक लगानी पड़ रही है, जबकि बाजार मूल्य बहुत कम है। इसके कारण आलू उत्पादक किसान भुखमरी के कगार पर पहुंचते जा रहे हैं। ऐसा केवल आगरा जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश में है। उन्होंने कहा कि आगरा मंडल जैसे आलू उत्पादक क्षेत्र में आलू प्रसंस्करण इकाई लगाई जाए। इसकी मांग लंबे समय से की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.