फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 18 -- फर्रुखाबाद। आलू विपणन संघ के निदेशक अशोक कटियार ने आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने कहा कि राशन की दुकान से भी आलू का वितरण कराया जाये। निदेशक ने कहा कि जनपद के आलू किसान काफी परेशान है। इस बार तो आलू किसानों की कमर ही टूट गयी है। लागत भी फसल में नहीं निकल पा रही है। यह गंभीर समस्या है। इसका निदान हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...