आलू औंधे मुंह गिरा, किसानों की टूटी कमर
कन्नौज, अगस्त 9 -- कन्नौज। प्रदेश की प्रमुख आलू उत्पादक बेल्ट में शामिल कन्नौज में इस बार आलू के भाव ने किसानों की कमर तोड़ दी है। अच्छी पैदावार के बावजूद बाजार में भाव लगातार दबाव में हैं। सबसे खराब स्थिति हाइब्रिड आलू की है। 52 किलो का एक पैकेट महज 60 रुपये में बिक रहा है। हालत यह है कि कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालने के लिए किसान को अपनी जेब से करीब 60 रुपये प्रति पैकेट देने पड़ रहे हैं। यानी 52 किलो आलू बेचने से मिलने वाली पूरी रकम ही निकासी के खर्च में चली जा रही है। बीज, खाद, दवा, सिंचाई, मजदूरी, खुदाई और परिवहन का खर्च अलग है। जिले में वर्ष 2025-26 में करीब 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खेती की गई थी। वर्ष 2024-25 में यह रकबा 54 हजार हेक्टेयर और वर्ष 2023-24 में 53,997 हेक्टेयर था। उत्पादन भी लगातार बढ़ा है। वर्ष 2023-24 में 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.