बेगुसराय, मार्च 12 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। सरकार किसानों को हरसंभव सहायता देने की घोषणा कर रही है। किसानों के हित के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं परन्तु किसानों के उत्पादों का उचित मूल्य नहीं मिलने से उनकी परेशानी कम नहीं हो रही है। वर्तमान समय में आलू उत्पादक किसान परेशान हैं। किसान अपना आलू बेचने के लिए तैयार बैठे हैं परन्तु आलू का उचित मूल्य नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। किसानों ने बताया कि आलू की खेती के लिए आलू बीज 2000 से 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया था। आलू की फसल की सिंचाई महंगी दर से की गई परन्तु आलू तैयार होने पर अब इसकी कीमत 400 रुपए से 500 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। किसानों ने बताया कि आलू की खेती घाटा का सौदा साबित हो रही है। इससे लागत पूंजी भी नहीं मिल पा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.