कन्नौज, मार्च 20 -- कन्नौज। आलू किसानों को राहत देने के लिए सरकार अब उत्पादन के साथ-साथ खपत बढ़ाने पर भी जोर दे रही है। जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण योजना के तहत आलू आधारित उद्योग लगाने पर 35 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। इससे किसान अपनी उपज को प्रोसेस कर बेहतर दाम हासिल कर सकेंगे और फसल बर्बाद होने की समस्या भी कम होगी।उन्होंने कहा कि कन्नौज समेत आलू उत्पादक जिलों में बंपर पैदावार को देखते हुए सरकार विपणन के नए विकल्प तलाश रही है। इसी कड़ी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में मुफ्त राशन के साथ आलू शामिल करने का सुझाव भी दिया जाएगा, ताकि किसानों से सीधी खरीद कर जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके। प्रभारी मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आलू के लिए ठोस विपणन नीति बनाई जाएगी, जिससे किसानों को स्थायी राहत मिले और प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.