लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

उर्वरकों की उपलब्धता आलू, सरसों व दलहन उत्पादक जिलों में प्राथमिकता के आधार पर फास्फेटिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि खाद की कमी की शिकायतें सामने आईं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दलहन खरीद योजना कृषि मंत्री ने अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में कहा कि अभी तक दलहन खरीद योजना के तहत 23 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाए। खरीफ सीजन में फसलों की बुवाई के लिए राज्य सरकार पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की उपलब्धता पर जोर दे रहा है। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में 26.35 लाख मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्...