आलू, प्लाज, टमाटर, लहसुन सहित सरसों तेल के दाम बढ़े
गाजीपुर, मई 28 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर साफ दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव के बीच ईंधन के दामों में हो रही वृद्धि से महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे घर का बजट बिगड़ने लगा है। इसका असर खेती-किसानी, छोटे कारोबार और रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ रहा है। ईंधन महंगा होने से खाद्य पदार्थों, सब्जियों और घरेलू सामानों की कीमतों में तेजी आई है। आलू, प्याज, सरसों तेल, रिफाइंड तेल और दालों समेत कई जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। गृहिणियों का कहना है कि पहले जितने पैसों में महीने भर का राशन आ जाता था, अब उतने में कम सामान मिल पा रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण परिवारों को खर्च में कटौती करनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी तयस्सुम बेगम ने बताया कि पिछले दो महीनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.