नई दिल्ली, मार्च 31 -- अमित झा नई दिल्ली। आली गांव में मुख्य सड़क बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने केंद्र सरकार के सहयोग से योजना तैयार की है। इसके लिए जगह चिह्नित करने से लेकर बजट तक तय हो चुका है। समस्या यह है कि सड़क के लिए यूपी सरकार के सिंचाई विभाग से भूमि नहीं मिल पा रही है। केंद्रीय सड़क-परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इसे लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसके साथ ही गृह मंत्रालय के समक्ष भी यूपी सरकार से भूमि दिलाने का अनुरोध किया गया है।जानकारी के अनुसार, आली गांव से मथुरा रोड तक कुल 4.5 किलोमीटर लंबी सड़क बननी है। इसमें आली विहार से लाल शिव मंदिर तक 400 मीटर सड़क, लाल शिव मंदिर से सड़क संख्या 13ए तक 1.70 किलोमीटर सड़क और सरिता विहार पॉकेट डी से आली गांव और आली विहार से मथुरा रोड तक 2.40 किलोमटीर सड़...