मैनपुरी, नवम्बर 30 -- भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आलीपुर पट्टी निवासी युवा साइबर विशेषज्ञ आयुष दुबे को साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरुकता में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय गांधीनगर में हुए समारोह में आयुष को यह सम्मान देशभर में साइबर जागरूकता अभियानों, एथिकल हैकिंग तथा डिजिटल सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए प्रदान किया गया। आयुष ने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें समाज और युवाओं में साइबर सुरक्षा जागरूकता को और अधिक मज़बूती से फैलाने की प्रेरणा देती है। बधाई देने वालों में सुधीर शाक्य, अभिलाख राजपूत, संजीत वर्मा, नीरव पांडेय, बबलू दीक्षित, देवेंद्र राजपूत, सनी कश्यप, जैनुद्दीन, महफूज अख्तर, बंटी शर्मा, सुखवीर यादव, गौरव श्रीवास्तव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.