मैनपुरी, मार्च 5 -- आलीपुर खेड़ा। ​भोगांव थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आलीपुरखेड़ा के अलीगंज मार्ग पर काली माता मंदिर के पास स्थित प्रसिद्ध सैयद बाबा (वन बाले बाबा) की मजार को मंगलवार की रात में अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आलीपुरखेड़ा निवासी चंद्रभान प्रजापति पुत्र सीताराम के खेत में स्थित सैय्यद बाबा की मजार वर्षों से हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों की आस्था का केंद्र रही है। यहां बड़ी संख्या में लोग मत्था टेकने आते हैं। शब्बीर पुत्र दीन मोहम्मद ने बताया कि तीन और चार मार्च की रात में किसी अज्ञात अराजक तत्व ने मजार के एक खंभे और सामने के हिस्से को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय निवासी इरफान मंसूरी फौजी का कहना है कि यह मजार कस्बे की साझा संस्कृति और एकता का प्रतीक है। ...