बागेश्वर, दिसम्बर 18 -- बागेश्वर, संवाददाता। हैदराबाद में 12 से14 दिसंबर तक हुई 41वीं राष्ट्रीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ताइक्वांडो की उदीयमान खिलाड़ी आलिशा मनराल ने बेह्तरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। आलिशा ने इससे पूर्व जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता, स्कूली नेशनल खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा आलीशा को वर्ष 2025 का तीलू रौतेली अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। आलिशा ने फाइनल में गुजरात की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में ग्रुप पूमसे में विवेक नेगी, जगदीश, दिवाकर कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया। कोच कमलेश तिवारी, गोकुल खेतवाल ने आलिशा के विशेष प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया है। बागेश्वर की विधायक पार्वती दास, कपकोट के सुरेश गड़िया, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.