नई दिल्ली, जून 30 -- आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। सिनेमाघरों में 3 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस YRF स्पाइवर्स फिल्म में काफी बड़ी और पावरफुल स्टार कास्ट नजर आएगी। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और इसे काफी दमदार रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन क्या यह बज प्रॉफिट में कनवर्ट हो पाएगा या नहीं, इस सवाल का जवाब हमें फिल्म की रिलीज के बाद ही मिलेगा। खबर है कि एक्टर्स ने फिल्म के लिए मोटी फीस चार्ज की है, लेकिन किसे मिली है सबसे ज्यादा फीस और कौन रह गया पीछे? चलिए जानते हैं अल्फा की स्टार कास्ट की फीस।1. आलिया भट्ट एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट की जेब सबसे ज्यादा भारी रही है। उन्हें इस फिल्म की स्टार कास्ट में सबसे ज्यादा फीस मिली है। वजह यह भी है कि वह फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं और...