नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- आलिया भट्ट ने पहली बार किसी अवॉर्ड इवेंट को होस्ट किया है और उन्होंने इसे काफी अच्छे से किया। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें मल्टी-टैलेंटेड एक्ट्रेस कह रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा उनके लुक्स की तारीफ हो रही है। आलिया इवेंट में दो अलग आउटफिट्स लुक्स में छा गईं, पहले वह देसी गर्ल बनकर साड़ी में दिखीं और फिर उन्होंने ब्लैक टक्सिडो पहनकर बॉस लेडी वाला अवतार दिखाया। उनके दोनों ही लुक किलर लग रहे थे और हर कोई उनके इस अंदाज पर फिदा हो गया। आलिया स्टाइलिंग के मामले में हमेशा नंबर वन पर रहती हैं और एक बार फिर वह यूनिक पैटर्न वाली साड़ी पहनकर महफिल की शान बन चुकी हैं। चलिए उनके लुक के बारे में आपको बताते हैं।मोगरे फूल वाली साड़ी में राहा की मॉम आलिया भट्ट ने गौरव गुप्ता कस्टम वाली मोगरा साड़ी स्टाइल की। सिल्क साटन फैब्रिक से बनी इस ...