नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- संजय लीला भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है इंशाल्लाह। जबसे इस फिल्म के नाम की अनाउंसमेंट हुई है तबसे सबको बस इसकी रिलीज का इंतजार था, लेकिन फिर बीच में इसको लेकर कोई अपडेट नहीं आया। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ सलमान खान लीड रोल में थे। लेकिन फिर भंसाली और सलमान के बीच क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से मूवी बंद हो गई। लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म पर फिर काम शुरू होगा, लेकिन आलिया के साथ अब होंगे शाहरुख खान।शाहरुख खान और आलिया का रोमांस डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक भंसाली अब आलिया के साथ शाहरुख खान को लीड रोल में चाहते हैं। वैसे कहा जा रहा है कि शाहरुख ही वैसे भंसाली के पहले च्वाइस थे। खैर अभी इस पर भंसाली या शाहरुख की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। यह भी पढ़ें- शाहरुख खान ने ऑस्कर को कहा थैं...