इटावा औरैया, अगस्त 18 -- इटावा। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज की ओर से केंद्रीय विद्यालय इटावा में कक्षा 8 से 10 तक के छात्रों के लिए भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 विषय पर विज्ञान संगोष्ठी हुई। इसमें छात्रों ने प्रदूषण रहित हाइड्रोजन, पवन और सौर ऊर्जा के उपयोग पर अपने विचार रखे। इसमें इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा आलिया तस्लीम ने प्रथम, हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज जसवंतनगर के भानु प्रताप सिंह ने द्वितीय और एरिस्टोटल वर्ल्ड स्कूल जसवंतनगर के सक्षम यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थी 21 अगस्त को कानपुर के ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन, जवाहर नगर में होने वाली मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे। यह भी पढ़ें- जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 पर मं...