लाहौर, जून 24 -- इंग्लैंड में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मैदान पर लचर प्रदर्शन से जूझ रही पाकिस्तानी टीम के बारे में खबरें आ रही है कि टीम के भीतर मतभेद हैं और ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी तनावपूर्ण है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इन खबरों की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन लेकिन सोशल और मुख्य मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि टीम में काफी समस्याएं चल रही हैं। पाकिस्तान को मंगलवार को वर्ल्ड कप में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तानी टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी है और टूर्नामेंट से पहले आयरलैंड और वेस्टइंडीज टीमों के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में भी खाता नहीं खुला था। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान आखिरी स्थान पर रहा था।आलिया के पति के रुकने पर कप्तान खफा रिपोर्ट में कहा गया है कि चयन के मसलों पर कप्तान फातिमा सना और टीम में...