लातेहार, दिसम्बर 14 -- बालूमाथ (लातेहार)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आलिम फाजिल डिग्रियों को मान्यता देकर अल्पसंख्यक समाज के हित में बड़ा कदम उठाया है। उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सदस्य सह बालूमाथ निवासी जुनैद अनवर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से झारखंड में आलिम फाजिल की डिग्री प्राप्त हजारों छात्र सरकारी नौकरियों से वंचित थे। इन डिग्रियों को मान्यता न मिलने से छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया था। पूरे अल्पसंख्यक समुदाय में गहरी निराशा व्याप्त थी। इसका सबसे बड़ा असर सहायक आचार्य की भर्ती पर पड़ा। चयनित सैकड़ों आलिम फाजिल छात्रों की नियुक्ति वर्षों से अटकी हुई थी। इस गंभीर समस्या को झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने बहुत संजीदगी से उठाया और इसे राज्य के मुख्यमंत्री ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.