आला हज़रत एक्सप्रेस का नाम 'शहीद भगत सिंह एक्सप्रेस' करने की मांग
हरदोई, जून 11 -- हरदोई। निषाद पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कश्यप ने केंद्रीय रेल मंत्री से आला हजरत एक्सप्रेस का नाम 'शहीद भगत सिंह एक्सप्रेस' करने व लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के समीप रेल पटरियों के मध्य स्थित खम्मन पीर की मजार को जनसुरक्षा के दृष्टिकोण से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गुरुवार को मजार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होती है, जबकि उस क्षेत्र से ट्रेनों का लगातार आवागमन रहता है। ऐसे में दुर्घटना और जनहानि की आशंका रहती है। यदि रेलवे एवं सार्वजनिक भूमि पर अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटाए गए हैं तो इस मामले में भी नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह के नाम पर ट्रेन का नामकरण युवाओं को प्रेरणा देगा और स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को सम्मान मिलेगा। इसके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.