हापुड़, अप्रैल 21 -- बृजघाट। बरेली से भुज जा रही आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को चेन पुलिंग करके रोक दी गई। बृजघाट अल्लाहबखसपुर के बीच जंगल में ट्रेन रुकते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पायलट व लोको पायलट ने मौके पर जाकर समस्या को दूर किया। तब जाकर ट्रेन को 5 मिनट बाद रवाना किया जा सका। मंगलवार की सुबह करीब 9:55 पर बृजघाट अल्लाहबखशपुर के जंगल मे आला हजरत एक्सप्रेस को शरारती तत्वों ने चेन पुलिंग कर रोक दिया गया। अचानक लगी ब्रेक से तेज आवाज हुई और ट्रेन रुक गई। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, ट्रेन में सवार शरारती तत्व भाग गए। ट्रेन रुकते ही ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। चेन पुलिंग होते ही पायलट व लोको पायलट मौके पर पहुंचे और समस्या को दूर किया। तब जाकर ट्रेन करीब 10 बजे के करीब आगे के लिए रवाना हो पाई।स्टेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.