आला हजरत के नाम पर लगाएंगे पौधे, पर्यावरण संरक्षण पर जोर
बरेली, अगस्त 1 -- 108वें उर्स-ए-रजवी के मौके पर सुन्नी बरेलवी मरकज दरगाह आला हजरत से पर्यावरण संरक्षण को समर्पित व्यापक जनजागरूकता अभियान एक पौधा आला हजरत के नाम की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य दुनिया भर में मौजूद आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी के मानने वालों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना और धार्मिक आस्था को प्रकृति संरक्षण के संदेश से जोड़ना है। अभियान का संचालन जमाअत रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां की देखरेख में किया जा रहा है। फरमान मियां ने देश और विदेश में रहने वाले अकीदतमंदों, उलेमा, इमामों, मदरसों, मस्जिदों और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आला हजरत के नाम पर पौधे लगाकर इस मुहिम को जनआंदोलन का रूप दें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, बढ़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.