आला हजरत की तालीम पर अमल कर जिंदगी संवारें : मौलाना अमीरुद्दीन
कोडरमा, अगस्त 9 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों में रविवार को अकीदत व एहतराम के साथ आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी का उर्स मनाया गया। इस मौके पर प्रखंड की विभिन्न मस्जिदों में महफिले मिलाद का आयोजन किया गया। अकीदतमंदों ने में शामिल होकर नात-ए-पाक पेश की और आला हजरत की दीनी व इल्मी खिदमात को याद किया। जमा मस्जिद में आयोजित महफिले मिलाद को संबोधित करते हुए मौलाना अमीरुद्दीन मिस्बाही ने कहा कि आला हजरत की पूरी जिंदगी कुरआन, सुन्नत और इश्क-ए-रसूल की शिक्षा को आम करने में गुजरी। उनकी तालीम का मकसद केवल इल्म हासिल करना नहीं, बल्कि उस इल्म को अपनी जिंदगी और अपने किरदार में उतारना भी है। यह भी पढ़ें- आला हजरत की याद में सालाना जलसा में उमड़े लोग उन्होंने कहा कि आला हजरत का पैगाम हमें नमाज की पाबंदी, सच्चाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.