बरेली, जुलाई 31 -- 6 से 8 अगस्त तक आला हजरत उर्स के दौरान जायरीन की सुविधा को उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल ने विशेष प्लान तैयार किया है। जिससे जायरीन को कोई असुविधा आने-जाने में हो। बरेली जंक्शन पर कई ट्रेनों के ठहराव का समय अस्थायी रूप से बढ़ाया जाएगा, कुछ ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव होगा। जबकि यात्रियों की सुविधा के लिए आठ अगस्त को बरेली से सहारनपुर को उर्स स्पेशल संचालित होगी। वहीं बरेली-रोजा मेमो ट्रेन को सीतापुर तक चलाया जाएगा। सीनियर डीसीएम ने बताया, 6 से 8 अगस्त तक बरेली जंक्शन पर 13308, 12356, 12470, 15212, 15904, 15128, 14618 और 14230 समेत कई ट्रेनों के ठहराव की अवधि बढ़ाई जाएगी। यह भी पढ़ें- चार ट्रेनों के संचालन की अवधि का विस्तार 15 से एक तक समय में बदलाव किया गया। अप दिशा की 14673, 14649, 14617, 12317, 12325, 22551, 12469 और ...