आलापुर सर्किल में चोरी की बढ़ती घटनाओं से दहशत
अंबेडकर नगर, जून 7 -- जहांगीरगंज। सीओ सर्किल आलापुर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके में दहशत व्याप्त है। आलापुर थाना क्षेत्र के हथिनाराज राज गांव निवासी फराज अहमद के घर से बीते चार जून को चोरों ने दो हार, कान के दो जोड़ी जेवर, मांगटीका, दो जोड़ी पायल समेत लगभग पांच लाख रुपए के जेवर पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस मामले का खुलासा अभी नहीं कर पाई थी कि चोरों ने पुलिस की सक्रियता को धता बताते हुए एक सप्ताह के अंदर ही सुतहरपारा गांव में 16 लाख रुपए के जेवर पर हाथ साफ कर दिया।
चोरी की घटनाएँ इसके पहले राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के असनारा गांव में बीते अप्रैल माह में एक ही रात में पांच घरों को निशाना बनाते हुए छत के सहारे रामप्रसाद के घर में घुसे चोरों ने बॉक्स में रखे उनकी बहू प्रियंका की सोने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.