आलम नगर में दोमंजिला छत से कूदा पेंटर, मौत
लखनऊ, जून 12 -- लखनऊ, संवाददाता। आलम नगर में शुक्रवार तड़के पेंटर ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तालकटोरा पुलिस के मुताबिक, युवक नशे का आदी था। पत्नी बच्चे संग चार दिन पहले मायके चली गई थी।आलमनगर बादशाह खेड़ा निवासी पेंटर अमित लोधी (35) शुक्रवार तड़के तीन बजे घर की दूसरी मंजिल की छत से कूद गया। छत से सड़क पर गिरने से अमित की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। तालकटोरा पुलिस ने छानबीन शुरू कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक चार दिन पहले अमित की पत्नी रेनू दो साल के बेटे रुद्र को लेकर मायके गई थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ स्थिति साफ हो सकेगी। अमित की मौत का सही कारण नहीं पता चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.